
तहसील अध्यक्ष बने अवनीश कुमार तिवारी
PARDARSHI VIKASH NEWS कानपुर। बसंत विहार स्थित पारदर्शी न्यूज़ कार्यालय में कानपुर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन द्वारा संस्थापक बाबू बालेश्वर लाल जी की 39वीं पुण्यतिथि एवं लोकमाता महारानी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पत्रकारों और पदाधिकारियों ने सहभागिता की और दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में वक्ताओं ने संस्थापक बाबू बालेश्वर लाल जी के पत्रकारिता क्षेत्र में दिए गए योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता की मजबूत नींव रखी, जिस पर आज संगठन आगे बढ़ रहा है। वहीं लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के जीवन, शासन व्यवस्था और जनकल्याणकारी कार्यों को भी विस्तार से याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर ने अपने शासनकाल में धर्म, संस्कृति और समाज सेवा का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया।इस अवसर पर संगठनात्मक विस्तार भी किया गया। नरवल तहसील के नए तहसील अध्यक्ष के रूप में अवनीश कुमार तिवारी (अंकित) को मनोनीत किया गया। उनकी नियुक्ति पर उपस्थित पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत करने की अपेक्षा जताई। साथ ही कहा गया कि नए पदाधिकारी संगठन की जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे।कार्यक्रम में जिला संरक्षक सुरेश कश्यप, संरक्षक सुशील कुमार, मंडल संरक्षक दीपक श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष रामचीज निषाद, सदर तहसील अध्यक्ष शिवनारायण सिंह, जीतेन्द्र अवस्थी, विपिन, अजय गुप्ता, प्रभात, रामआशरे, अमित, धीरपाल सिंह सहित कई वरिष्ठ पत्रकार एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि के रूप में कैलाश नाथ निषाद, शिवम सिंह और लवकुश आर्या भी मौजूद रहे।सभा के अंत में सभी सदस्यों ने संस्थापक बाबू बालेश्वर लाल जी के बताए मार्ग पर चलने और निष्पक्ष, निर्भीक तथा जनहित पत्रकारिता को आगे बढ़ाने का सामूहिक संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।

पत्रकारिता समाज का चौथा स्तंभ है और निष्पक्ष पत्रकारिता ही संगठन की असली ताकत है। संस्थापक बाबू बालेश्वर लाल जी के आदर्शों पर चलते हुए संगठन को और मजबूत किया जाएगा तथा पत्रकारों के हितों की रक्षा प्राथमिकता रहेगी।-जिला संरक्षक सुरेश कश्यप

मुझे जो जिम्मेदारी मिली है, उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाऊँगा। पत्रकारों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाऊँगा और संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य करता रहूँगा।-नव-नियुक्त तहसील अध्यक्ष अवनीश कुमार

