news-details

कुलाबा समितियों के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। शारदा सहायक खण्ड-41 की कुलाबा समितियों के प्रबंधन समिति सदस्यों के प्रथम चरण के निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है। अधिसूचना 25 सितंबर को जारी होगी और 26 सितंबर से 1 अक्टूबर तक नामांकन होंगे। 3 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच, 7 से 10 अक्टूबर तक नाम वापसी और 11 अक्टूबर को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। 26 अक्टूबर को सुबह 8 से शाम 5 बजे तक मतदान होगा, जबकि 28 अक्टूबर को मतगणना और परिणाम घोषित किए जाएंगे। समितियों के लिए दो नामांकन केंद्र निर्धारित किए गए हैं। सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए ₹200 तथा एससी, एसटी और बीपीएल अभ्यर्थियों के लिए ₹50 जमानत राशि तय की गई है।.