
PARDARSHI VIKASH NEWS छात्र-युवा मुद्दों को लेकर Indian National Congress, यूथ कांग्रेस और NSUI के कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। ये सभी Lucknow विधानसभा कूच की तैयारी में जुटे थे और शनिवार रात एकत्र होकर प्रदर्शन की रणनीति बना रहे थे। एनएसयूआई जिला अध्यक्ष हर्ष चौरसिया और यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष दुर्गेश बघेल के नेतृत्व में कार्यकर्ता होली गेट क्षेत्र तक पहुंच गए, जहां पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें रोक लिया और हिरासत में ले लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शिक्षा, रोजगार और छात्र सुविधाओं से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।पुलिस कार्रवाई में यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव अनाम धन्य तिवारी समेत कई अन्य पदाधिकारी भी शामिल रहे। बाद में कांग्रेस महानगर अध्यक्ष यतेंद्र मुकद्दम कार्यकर्ताओं को छुड़ाने कोतवाली पहुंचे। नेताओं ने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण आंदोलन को रोकना लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है, जबकि पुलिस का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एहतियातन कार्रवाई की गई।