news-details

कांग्रेसियों ने जनसम्पर्क कर सुनीं जनता की समस्याएं

You can share this post!



पारदर्शी विकास न्यूज़ बांदा कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने साथियों सहित वार्ड नम्बर दस मोहल्ला शंकर नगर व मोहल्ला आजाद नगर में मौके में पहुंचकर लोगो से जनसंम्पर्क किया, क्षेत्रवासियों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं की जानकारी दी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने मीडिया से रूबरू होते हुए बतलाया कि बांदा शहर के वार्ड नम्बर- 10(दस), मोहल्ला- शंकर नगर व आजाद नगर में मौके में पहुँचने पर लोगों द्वारा विभिन्न समस्याओं की जानकारी दी गई, जिसमें तमाम विद्युत उपभोक्ताओं ने बतलाया कि विद्युत खम्भों व विद्युत लाईनों का आभाव है, गली में लोगों द्वारा खुद के विद्युत तार लगाकर अस्थाई विद्युत लाईनों को घर तक ले जाया गया है, जिससे गली से निकलने वाले लोगों को करेंट लगने का खतरा बना हुआ है, हमारी शासन, प्रशासन, नगर पालिका, विद्युत विभाग से मांग है कि मोहल्ला- शंकर नगर में सन्तोष कुमार द्विवेदी जी के निवास वाली गली और मोहल्ला- आजाद नगर में आरिफ निजामी जी वाली गली में जल्द से जल्द नए मजबूत विद्युत खम्भे लगवाकर तीन फेस व एक न्यूटल एवम् रोड लाइट सहित स्थाई विद्युत लाईनों को लगवाया जाए, जिससे गली से निकलने वाले लोगों को करेंट लगने का गम्भीर खतरा जल्द समाप्त हो। ष्शहर बांदा में मोहल्ला- शंकर नगर व आजाद नगर के क्षेत्र में बरसात के मौसम में पानी भर जाता है, शासन प्रशासन द्वारा जल भराव की समस्या को हल करने के लिए नालों, नालियों व रास्तों एवम् गलियों का निर्माण कराया जा रहा है, संभावना है कि आगामी बरसात में जल भराव की समस्या से उक्त क्षेत्र वासियों को निजात मिलेगी, परन्तु उक्त समस्या के समाधान / हल की जानकारी वर्षा होने पर बरसात के मौसम में ही सम्भव हो पाएगी।