news-details

काग्रेंस नेत्री की सास के निधन पर जताया शोक

You can share this post!

Pardarshi Vikas News Banda
जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश दीक्षित एवं शहर अध्यक्ष अफसाना शाह ने शहर कांग्रेस की महासचिव मीरा धुरिया निवासी बिजली खेरा की सासू मां जगरानी धुरिया के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। जिला कांग्रेस कार्यालय में आज शोक सभा सम्पन्न हुई जिसमें दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई, शोक श्रद्धांजलि सभा में शिवबली सिंह, बी लाल भाई,लाल सिंह, सलीम भाई, राजेश गुप्ता, धीरेन्द्र पांडे धीरू, हरिश्चंद्र बाजपेई, गोविन्द नारायण, आदित्य दुबे, वारिस अली, अली बक्स, अशोक वर्धन, सुखदेव गांधी ने भी श्रद्धांजलि अर्पित किया।