
पारदर्शी विकास न्यूज़ हमीरपुर। जरिया थाना क्षेत्र के पथखुरी गांव में एक युवक की कुएं में गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान धर्मेंद्र उर्फ बम्बू (28) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वह शराब के नशे में था और पैर फिसलने से कुएं में गिर गया। फायर ब्रिगेड की मदद से उसे बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।