
पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर।अर्रा, नौबस्ता स्थित केडीकेएल शास्त्री इंटर कॉलेज के लिए गर्व का क्षण तब आया जब विद्यालय के पूर्व छात्र अमन कुशवाहा का भारतीय सेना की अग्निवीर योजना में चयन हुआ। अमन ने वर्ष 2020-21 में इसी विद्यालय से इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की थी।विद्यालय प्रशासन के अनुसार, अमन कुशवाहा अपने छात्र जीवन में अनुशासित, मेहनती और प्रतिभाशाली छात्र रहे हैं। उनके चयन की सूचना मिलते ही विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल छा गया।गुरुवार को अमन कुशवाहा के विद्यालय आगमन पर उनका सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य के.के. बाजपेई ‘भारतीय’ ने उन्हें पटका पहनाकर और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि अमन ने विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनका अग्निवीर में चयन अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है।प्रधानाचार्य ने कहा कि देश सेवा के लिए चयन होना किसी भी छात्र के जीवन की बड़ी उपलब्धि है और यह पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने अमन के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर विद्यालय सचिव शशिकांति वाजपेई, कार्यालय प्रभारी राहुल श्रीवास्तव, एस.एन. त्रिपाठी सहित अन्य शिक्षकगण भी उपस्थित रहे। सभी ने अमन की उपलब्धि की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।विद्यालय परिसर में इस उपलब्धि को लेकर उत्साह का माहौल रहा और विद्यार्थियों ने भी इसे प्रेरणादायक बताया।
मैं केडीकेएल शास्त्री इंटर कॉलेज का पूर्व छात्र हूं। मेरे अग्निवीर में चयन पर मैं अपने विद्यालय के सभी गुरुजनों और परिवार का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। विद्यालय में मिले अनुशासन, शिक्षा और मार्गदर्शन ने मुझे इस मुकाम तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मैं हमेशा से भारतीय सेना में जाकर देश सेवा करना चाहता था और आज मेरा यह सपना पूरा हुआ है। यह सफलता मेरी मेहनत के साथ-साथ मेरे शिक्षकों के आशीर्वाद का परिणाम है। मैं सभी युवाओं से कहना चाहता हूं कि लक्ष्य तय कर मेहनत करें, सफलता जरूर मिलेगी।-
अमन कुशवाहा,पूर्व छात्र