news-details

जवान के परिजनों से मिले जितेंद्र मिश्र

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। लद्दाख में ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले बीएसएफ जवान शिवकुमार मिश्र के शोक संतप्त परिवार से मिलने के लिए गुरुवार को बसपा के वरिष्ठ नेता जितेंद्र कुमार मिश्र पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर दुख साझा किया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। जवान शिवकुमार मिश्र सीमा सुरक्षा बल की 165वीं बटालियन में कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। सोमवार रात करीब डेढ़ बजे हृदयगति रुकने से उनका निधन हो गया था। उनके निधन के बाद से सामाजिक संगठनों और राजनीतिक दलों के नेताओं के परिवार से मिलने का सिलसिला जारी है। इस दौरान संतोष दुबे, मधुसूदन और मोहित शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।