news-details

जटाशंकर पोखरे से हुआ ‘सेवा संकल्प अभियान’ का शुभारंभ

You can share this post!

 

स्वच्छता के साथ जनभागीदारी और जनजागरूकता पर जोर, 9 अक्टूबर तक चलेगा अभियान

 पारदर्शी विकास ब्यूरो / खड्डा, कुशीनगर।नगर पंचायत खड्डा के जटाशंकर पोखरे परिसर में शनिवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ का शुभारंभ किया गया। 3 से 9 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान का उद्देश्य स्वच्छता, जनभागीदारी और जनजागरूकता के माध्यम से नगर को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाने के लिए नागरिकों को प्रेरित करना है।कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश बीज विकास निगम के उपाध्यक्ष एवं दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री राजेश्वर सिंह, विधायक विवेकानंद पाण्डेय तथा अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा की उपस्थिति रही। अतिथियों और जनप्रतिनिधियों ने स्वच्छता के प्रति जनभागीदारी बढ़ाने तथा नगर को साफ-सुथरा रखने का संकल्प लिया।इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि केवल प्रशासनिक प्रयासों से स्वच्छ नगर का लक्ष्य हासिल नहीं किया जा सकता। इसके लिए प्रत्येक नागरिक को अपने घर के साथ-साथ आसपास के सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी निभानी होगी। अभियान के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने और अधिक से अधिक नागरिकों को अभियान से जोड़ने पर विशेष जोर दिया जाएगा।कार्यक्रम में सभासद प्रतिनिधि प्रिंस मधेशिया, अमरचंद मद्धेशिया, संजय गुप्ता, सभासद मनोज जायसवाल, प्रदीप गुप्ता, पवन मधेशिया, प्रदीप कुमार सिंह, रोहित श्रीवास्तव, राजेश्वर सिंह, विनोद कुमार यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष खड्डा संदीप श्रीवास्तव सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।अभियान के तहत नगरवासियों से अपने आसपास गंदगी न फैलाने, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने और स्वच्छता गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की गई। आयोजकों ने कहा कि जनभागीदारी ही स्वच्छ और स्वस्थ खड्डा की मजबूत आधारशिला है।