news-details

जर्जर सड़क निर्माण की मांग

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कुरारा हमीरपुर। नगर पंचायत अध्यक्ष आशारानी कबीर ने कुरारा-भौली मार्ग के निर्माण की मांग को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि कृषि उत्पादन मंडी समिति से भगत तालाब तक करीब दो किलोमीटर लंबा मार्ग पूरी तरह जर्जर हो चुका है। इस मार्ग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आने-जाने वाले मरीजों, स्कूली छात्रों और आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर पंचायत अध्यक्ष ने स्थायी समाधान के लिए सड़क को सीसी रोड के रूप में बनवाने की मांग की है।