news-details

जनसहयोग से संवरेगा सोहसा मोक्ष धाम

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ कुशीनगर। छोटी गंडक नदी के तट पर स्थित सोहसा मोक्ष धाम के विकास कार्य तेज हो गए हैं। मशीन से सफाई के बाद युवाओं ने श्रमदान किया और अब भूमि समतलीकरण कराया जा रहा है। जनसहयोग से घाट तक जाने वाले रास्ते पर खड़ंजा बिछाने और पक्के निर्माण की तैयारी है। परवरपार निवासी रजनीकांत राव ने मार्ग निर्माण के लिए एक ट्रॉली ईंट उपलब्ध कराई। वहीं, सोहसा पट्टी गौसी निवासी मंजीत गुप्ता और सुनील कुशवाहा ने भी अभियान में सहयोग का भरोसा दिया। इससे समिति के सदस्यों का उत्साह बढ़ा है।नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान के सचिव डॉ. हरिओम मिश्र के आह्वान पर शुरू हुई इस पहल का उद्देश्य करीब 100 गांवों की आस्था से जुड़े मोक्ष धाम को बेहतर सुविधाओं से युक्त बनाना है। इसके लिए युवा सफाई, श्रमदान और रास्ता तैयार करने में जुटे हैं।सब कुछ अनुकूल रहा तो आगामी रविवार को नवरात्र की अष्टमी पर भूमि पूजन के साथ पक्के निर्माण कार्य की शुरुआत होगी। डॉ. हरिओम मिश्र ने लोगों से श्रमदान, निर्माण सामग्री और आर्थिक सहयोग के माध्यम से अभियान से जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही मोक्ष धाम को सम्मानजनक स्वरूप दिया जा सकता है।