news-details

जनसंवाद में विकास की चर्चा

You can share this post!

2027 में भाजपा के समर्थन की अपील

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। नुवांवा गांव में रविवार को ग्राम प्रधान संजय मिश्रा के नेतृत्व में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, महिलाओं, ग्राम प्रधानों और पूर्व प्रधानों ने भाग लिया।जनसंवाद के दौरान राजेश अग्रहरि ने केंद्र की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।उन्होंने क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों और सरकारी योजनाओं से मिल रहे लाभ को लेकर ग्रामीणों से चर्चा की। अग्रहरि ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है।उन्होंने आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को फिर समर्थन देने की अपील करते हुए विकास और सुशासन की निरंतरता बनाए रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं और क्षेत्रीय मुद्दे भी रखे। आयोजक प्रधान संजय मिश्रा ने कहा कि जनसंवाद के माध्यम से लोगों की समस्याओं को सामने लाने का प्रयास जारी रहेगा। कार्यक्रम में लोगों के लिए भोजन की भी व्यवस्था की गई।