
पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। जन स्वास्थ्य अभियान के 25 वर्ष पूरे होने पर भारत ज्ञान विज्ञान समिति उत्तर प्रदेश, अखिल भारतीय जन विज्ञान नेटवर्क नई दिल्ली एवं जन स्वास्थ्य अभियान उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में 11 सितंबर को होटल पारिजात में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित होगी। कार्यशाला का विषय “भविष्य का भारत जो है, आज उससे बेहतर चाहिए” रखा गया है। एआईपीएसएन नई दिल्ली की राष्ट्रीय महासचिव आशा मिश्रा मुख्य व्याख्यान देंगी। इन्द्रजीत नील, ओबिजीत कुमार और अभिजीत मुख्य संदर्भ व्यक्ति रहेंगे। स्टेट कोआर्डिनेटर तेजराम भारती ने प्रतिभागियों से आगमन की सूचना देने का अनुरोध किया है