news-details

जनसुनवाई में डीएम ने सुनीं शिकायतें

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़, अमेठी। मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित जनसुनवाई में जिलाधिकारी शशांक चौधरी ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान भूमि विवाद, राजस्व, विकास, चिकित्सा सहित विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतें सामने आईं। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी तरीके से निस्तारण किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों के समाधान में लापरवाही या अनावश्यक देरी होने पर संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी। साथ ही शिकायतकर्ताओं को निस्तारण की जानकारी उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए।