news-details

जनप्रतिनिधियों के सुझावों पर समयबद्ध कार्रवाई करें अधिकारी: सांसद

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ बांदा। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक सांसद बांदा-चित्रकूट श्रीमती कृष्णा देवी शिवशंकर पटेल की अध्यक्षता में सर्किट हाउस सभागार में आयोजित हुई। बैठक में केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति और विकास कार्यों की समीक्षा की गई।सांसद ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनप्रतिनिधियों द्वारा दिए गए सुझावों और जनहित से जुड़े मुद्दों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, किसान योजनाओं, स्वास्थ्य सेवाओं सहित कई योजनाओं की समीक्षा की।जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन कार्यों से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत वर्षा से पहले कराने के निर्देश दिए गए। कृषि विभाग को बीज वितरण की जानकारी और लाभार्थियों की सूची उपलब्ध कराने को कहा गया। वहीं विद्युत विभाग को खराब ट्रांसफार्मर और क्षतिग्रस्त लाइनों को जल्द ठीक करने के निर्देश दिए गए।बैठक में सांसद ने कहा कि विकास कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता बनाए रखते हुए योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। इस दौरान जिलाधिकारी अमित आसेरी, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल, सीडीओ अजय कुमार पांडेय समेत कई अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।