news-details

जनगणना-2027 में लापरवाही पर 435 कर्मचारियों पर FIR की तैयारी

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ।  जनगणना-2027 के कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ नगर निगम ने सख्त रुख अपनाया है। ड्यूटी से अनुपस्थित रहने वाले कुल 435 कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इस संबंध में संबंधित थानों को तहरीर भेज दी गई है और सूची जिलाधिकारी लखनऊ को भी सौंप दी गई है।नगर निगम के अनुसार, शहर के आठों जोनों में जनगणना कार्य के लिए विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। इनमें बेसिक शिक्षा, पीडब्ल्यूडी, सिंचाई, बाल विकास एवं पुष्टाहार, पंचायत विभाग और सीएमओ कार्यालय सहित कई विभाग शामिल हैं। आरोप है कि कई कर्मचारी प्रशिक्षण और सामग्री उपलब्ध कराए जाने के बावजूद ड्यूटी पर नहीं पहुंचे।जोनवार सूची के अनुसार, जोन-1 के 69 कर्मचारियों के खिलाफ थाना हजरतगंज, जोन-3 के 244 कर्मचारियों के खिलाफ थाना अलीगंज, जोन-6 के 165 कर्मचारियों के खिलाफ थाना ठाकुरगंज, जोन-7 के 62 कर्मचारियों के खिलाफ थाना गाजीपुर और जोन-8 के 75 कर्मचारियों के खिलाफ थाना आशियाना में तहरीर भेजी गई है।नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि जनगणना अधिनियम-1948 के तहत यह कार्य कानूनी दायित्व है और अनुपालन न करने पर कार्रवाई का प्रावधान है। दोषी पाए जाने पर तीन वर्ष तक की सजा और जुर्माने का भी प्रावधान है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि यदि कर्मचारी समय पर कार्य पर नहीं लौटे तो डीएम स्तर पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।