news-details

जन चौपाल में विधायक पीएन पाठक ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ कुशीनगर। कुशीनगर विधानसभा क्षेत्र के रामबर बुजुर्ग गांव के टोला सिसवा में मंगलवार को विधायक पीएन पाठक की अध्यक्षता में जन चौपाल आयोजित हुई। इसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने सड़क, नाली, जल निकासी, बिजली, आवास, पेंशन, राशन सहित सरकारी योजनाओं से जुड़ी समस्याएं विधायक और अधिकारियों के सामने रखीं।विधायक पीएन पाठक ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों से मामलों की जानकारी लेते हुए नियमानुसार शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के बीच सीधा संवाद होने से ग्रामीणों की समस्याओं को समझने और उनके प्रभावी निराकरण में मदद मिलती है। पात्र लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना और क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है।चौपाल में अधिकारियों ने ग्रामीणों की शिकायतें दर्ज कर संबंधित मामलों की जांच और कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इस दौरान स्थानीय विकास से जुड़े कई मुद्दे भी उठाए गए।कार्यक्रम में जॉइंट मजिस्ट्रेट मयंक, तहसीलदार धर्मवीर सिंह, ग्राम प्रधान पतिराज चौहान, मंडल अध्यक्ष राजेश राव, अमरनाथ मदेशिया, विनोद तिवारी, सतुरधन सिंह, विधायक प्रतिनिधि रूद्र प्रकाश सिंह, संजीव दुबे, संजीव सिंह और समाज कल्याण अधिकारी रामशंकर यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।