news-details

जम्मू में सर छोटू राम जाट धर्मशाला बनकर तैयार भारतीय जाट समाज के लोगों को मिली बड़ी राहत

You can share this post!

जाट समाज के लिए गौरव का विषय भारतीय जाट सभा लखनऊ ने उक्त कार्यक्रम को पूर्ण करने वाले योद्धा चौधरी कमल सिंह को किया सम्मानित।

Pardarshi Vikas News Lucknow

सर छोटू राम जाट धर्मशाला के  महासचिव चौधरी कमल सिंह का  लखनऊ आगमन पर  भारतीय जाट सभा लखनऊ के महासचिव  धर्मेंद्र कुमार ने  हार्दिक स्वागत किया , जो की जाट कल्याण सभा जम्मू के अध्यक्ष एवं सर छोटू राम जाट धर्मशाला के महासचिव हैं। आपके द्वारा निरंतर प्रयास करते हुए सन 2014 से सर छोटू राम धर्मशाला के निर्माण कार्य हेतु कड़ी मेहनत से करते हुए इस जाट भवन का 2026 में  निर्माण कार्य पूर्ण हो पाया । समस्त जाट समाज के लिए  धर्मशाला , बनकर तैयार है जो कि अपने अतिथियों का स्वागत करने के लिए भी तैयार है। जिसकी लागत  करोड़ों रुपए में है लेकिन भारतीय जाट समाज के विभिन्न प्रदेशों में जहां-जहां हमारा जाट समाज निवास करता है। सभी के द्वारा उक्त कार्यक्रम के लिए अपना आर्थिक सहयोग/ योगदान भी दिया गया जो कि रुपया लगभग साढे 26 लाख 50000 से अधिक का है।  इसमें  भारतीय जाट सभा लखनऊ की ओर से भी  आर्थिक सहयोग किया गया था । चौधरी कमल सिंह ने बताया कि सर छोटू राम धर्मशाला कटरा में भी प्रस्तावित है। जो कि डॉक्टर महेंद्र सिंह मलिक पूर्व आईपीएस डीजीपी रिटायर्ड के अथक प्रयासों से निर्माण कार्य जारी है , पूरे जाट समाज के लिए यह बहुत ही गौरव का क्षण है कि हम सबके लिए एक  सुरक्षित  स्थान जम्मू एवं कटरा में उपलब्ध होगा , जो भी भाई बहने  माता वैष्णो देवी के दर्शन करने हेतु उक्त क्षेत्र में आते हैं उनके निवास और भोजन पानी एवं ठहरने  की व्यवस्था सुगमता से उपलब्ध होगी। यह जाट समाज के लिए बहुत ही गौरव का पल है इसके लिए इस कार्य में जो टीम लगी हुई थी मुझे ऐसा महसूस होता है कि उन सभी  का आभार व्यक्त किया जाए। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी भारतीय जाट सभा लखनऊ चौधरी मुकेश सिंह के द्वारा दी गई।