news-details

जलजमाव से बदहाल सड़क

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़ कुशीनगर। कप्तानगंज तहसील क्षेत्र के लाला छपरा ग्रामसभा में लक्ष्मीगंज से रामबाग तक जाने वाली सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर किसान नेता रामचन्द्र सिंह ने नाराजगी जताई है। उनका आरोप है कि पिछले दो वर्षों से सड़क पर जलजमाव की समस्या बनी हुई है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी हो रही है।रामचन्द्र सिंह के अनुसार, लक्ष्मीगंज में अयोध्या कबाड़ी के घर से जोलहापट्टी होते हुए रामबाग तक सड़क पर लंबे समय से पानी जमा है। इसके चलते सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है और आए दिन हादसे हो रहे हैं। पिछले वर्ष बारिश के दौरान जलजमाव के कारण दो बार ऑटो रिक्शा पलटने की घटनाएं भी हुई थीं।यह सड़क कप्तानगंज-नेबुआ नौरंगिया मुख्य मार्ग को रामबाग के पास जोड़ती है। इस रास्ते से प्रतिदिन हजारों लोग, वाहन चालक और छात्र-छात्राएं आवागमन करते हैं।किसान नेता ने शासन-प्रशासन से जलनिकासी की व्यवस्था कराने और सड़क की मरम्मत की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि एक माह के भीतर समस्या के समाधान के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए तो लक्ष्मीगंज में जलजमाव वाले स्थान पर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसकी जिम्मेदारी संबंधित विभाग और प्रशासन की होगी।