news-details

जल संकट से नाराज लोगों का टंकी पर चढ़कर प्रदर्शन

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। कानपुर दक्षिण के विश्व बैंक (ई-ब्लॉक) क्षेत्र में रविवार को लंबे समय से जारी जल संकट के खिलाफ स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज नागरिक पानी की टंकी पर चढ़ गए और हाथों में खाली बाल्टी लेकर सरकार व प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। स्थानीय लोगों के अनुसार क्षेत्र में पिछले डेढ़ महीने से पानी की गंभीर किल्लत बनी हुई है। कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने पर लोगों को आंदोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ा। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने नारेबाजी कर जिम्मेदार विभागों के खिलाफ आक्रोश जताया।क्षेत्रीय निवासियों ने बताया कि पिछले डेढ़ महीने से घरों के नलों में पानी की सप्लाई पूरी तरह बाधित है। भीषण गर्मी में लोग दूर-दराज से या टैंकरों के सहारे पानी लाकर किसी तरह जीवन यापन कर रहे हैं। इससे स्थानीय लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि कई बार पार्षद और जलकल विभाग के अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। लोगों ने बताया कि क्षेत्र की मोटर खराब होने के कारण जलापूर्ति बाधित है।स्थानीय नागरिक शीलू दुबे ने कहा कि टंकी और जलापूर्ति व्यवस्था लंबे समय से खराब पड़ी है, लेकिन जिम्मेदार विभागों द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि लोग मजबूरी में पानी खरीदकर इस्तेमाल कर रहे हैं। लोगों ने नगर निगम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि “जनता त्रस्त है और व्यवस्था सुस्त बनी हुई है।”प्रदर्शन के दौरान क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बनी रही, हालांकि मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों को समझाने का प्रयास किया गया।