
पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ/गोरखपुर। जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन निर्माण से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए रोड रेस्टोरेशन अभियान के साथ रिफार्म उत्सव आयोजित किया गया। मुख्य अभियंता इंजीनियर वीपी सिंह ने दो ग्रामीण पाइपलाइन परियोजनाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों को जल संचय के महत्व के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि आने वाली पीढ़ियों के लिए पानी बचाना सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने क्लोरीनयुक्त जल के उपयोग से जलजनित बीमारियों से बचाव और नल के पानी की बर्बादी रोकने की अपील की। ग्रामीणों ने योजना शुरू होने पर खुशी जताई। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता अखिल आनंद, सहायक अभियंता, जेई अनुराग कुमार और कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि मौजूद रहे।