
पारदर्शी विकास न्यूज़ उन्नाव। माखी थाना क्षेत्र के भवानी खेड़ा गांव निवासी 32 वर्षीय विमल पुत्र जगत पाल की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई। घटना बौनामऊ के पास की बताई जा रही है। परिजनों के अनुसार विमल खेती-किसानी के साथ ड्राइविंग का काम करते थे। बौनामऊ के पास उनकी हालत बिगड़ने पर स्वजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू की। विमल के परिवार में पत्नी और सात वर्षीय बेटी है। पत्नी गर्भवती बताई जा रही है। मौत की खबर से पत्नी और बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस के अनुसार मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा। मामले की जांच की जा रही है।