
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। बिहार सरकार के पूर्व गृह सचिव एवं वरिष्ठ साहित्यकार जिया लाल आर्य की पत्नी कल्पना आर्य का रविवार को निधन हो गया। पैतृक गांव पंडरी में जलभराव के कारण सोमवार को उनका अंतिम संस्कार राजघाट, कड़े मानिकपुर में किया गया। ज्येष्ठ पुत्र प्रमोद कुमार आर्य ने चिता को मुखाग्नि दी।अंतिम संस्कार में परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों, पत्रकारों, साहित्यकारों, चिकित्सकों, अधिवक्ताओं और विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों से जुड़े लोगों ने पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. ज्वलंत कुमार शास्त्री, डॉ. अर्जुन पांडेय, वरिष्ठ पत्रकार डॉ. अंगद सिंह समेत अनेक लोगों ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।