news-details

ज्वेलरी प्रदर्शनी का शुभारंभ

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ वाराणसी। काशी के प्रतिष्ठित आभूषण प्रतिष्ठान हरे कृष्णा ज्वेलर्स की लहुराबीर शाखा में एक्सक्लूसिव डायमंड, पोलकी एवं कुंदन ज्वेलरी प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ हुआ। 13 से 15 अक्टूबर तक आयोजित इस विशेष प्रदर्शनी का उद्घाटन यूनिक एकेडमी की संचालिका डॉली भाटिया और अग्रवाल समाज की पदाधिकारी शशि बाला शाह ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर रूपिका अग्रवाल, कोमल अग्रवाल, रंजना अग्रवाल और चेतन अग्रवाल मौजूद रहे।प्रदर्शनी में सर्टिफाइड डायमंड रिंग्स, सॉलिटेयर, पोलकी, कुंदन, ब्राइडल नेकलेस और आकर्षक डिजाइन के अन्य आभूषण प्रदर्शित किए गए हैं। इसमें आधुनिक फैशन और पारंपरिक भारतीय कला का संगम देखने को मिल रहा है। आगामी वैवाहिक सीजन को ध्यान में रखते हुए ब्राइडल डायमंड सेट, पारंपरिक पोलकी-कुंदन आभूषण और आधुनिक डायमंड ज्वेलरी की विशेष रेंज प्रस्तुत की गई है।