news-details

जैतपुरा में मुख्य अभियंता और सीडीओ ने लगाई जल चौपाल

You can share this post!

जल अर्पण दिवस में जल सारथी ऐप डाउनलोड करने के संदेश दिए

पारदर्शी  विकास न्यूज़  लखनऊ/गोरखपुर। सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश जल निगम की ओर से उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में सेवा और जागरूकता के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।गुरुवार को मुख्य अभियंता इंजीनियर वी पी सिंह देवरिया के मुख्य विकास अधिकारी के साथ जैतपुरा ग्रामीण पाइप पेयजल योजना की ओर से आयोजित जल अर्पण और जल चौपाल के कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्य अभियंता ने ग्रामीणों से जलापूर्ति के बारे में फीड बैक लिया और परियोजना के समुचित रखरखाव के लिए प्रेरित किया।मुख्य अभियन्ता  वी पी सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी देवरिया  राजेश कुमार सिंह ने जनपद देवरीया के विकास खण्ड बैतालपुर की ग्राम पंचायत जैतपुरा में जन चौपाल तथा जल अर्पण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया।  कार्यक्रम में अधिशासी अभियन्ता  अखिल आनंद ,सम्बन्धित सहायक अभियन्ता, जूनियर इंजीनियर, कार्यदायी एजेंसी यूनिवर्सल एम ई पी लिमिटेड के प्रतिनिधि, डी0पी0एम0यू0 व टी0पी0आई0ए0 के प्रतिनिधि, ग्राम प्रधान  व सम्मानित ग्रामवासी उपस्थित रहें। मुख्य विकास अधिकारी ने ग्रामवासियों को इस शुद्ध पेयजल के महत्व, सदुपयोग तथा जल संरक्षण के बारे में विस्तार से बताया गया तथा ग्रामवासियों से उक्त योजना के संचालन तथा नियमित जलापूर्ति के बारे में फीडबैक/शिकायत प्राप्त किया गया जिसमें ग्रामवासियों द्वारा नियमित रूप से शुद्ध पेयजल प्राप्त होने के सम्बन्ध में फीडबैक दिया गया। ग्राम प्रधान तथा ग्रामवासियों द्वारा यह अवगत कराया गया कि उक्त योजना से प्राप्त शुद्ध पेयजल के प्रयोग से उनके स्वास्थ्य एवं जीवन शैली में काफी सकारात्मक बदलाव आया है। अंत में ग्राम प्रधान तथा ग्रामवासियों द्वारा सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना से लाभान्वित होने का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। राजेश कुमार सिंह मुख्य विकास अधिकारी देवरिया , अखिल आनंद अधिशासी अभियन्ता, खण्ड कार्यालय, उ0प्र0 जल निगम (ग्रामीण), देवरिया , अभिषेक वर्मा, सहायक अभियन्ता, खण्ड कार्यालय, उ0प्र0 जल निगम (ग्रामीण), देवरिया , समन्वयक, डी0पी0एम0यू0, देवरिया , परियोजना प्रबंधक, यूनिवर्सल एम ई पी प्राइवेट लिमिटेड,  ग्राम प्रधान जैतपुरा आदि मौजूद रहे।



जैतपुरा ग्रामीण पाइप पेयजल योजना -एक नजर

निर्माण लागत -1.21करोड
जनसंख्या -1280
नलकूप -1
शिरोपरि जलाशय -1
जल वितरण प्रणाली -3795किमी
राइजिंग मेन-22.50मी
पम्प हाउस -1
गृह संयोजन -206


भारत सरकार ने जल जीवन मिशन को2028तक विस्तार किया है।जो कम्पनियां परियोजनाओं का काम कर रही हैं,वे दस साल तक उनके रखरखाव और अनुरक्षण के लिए जिम्मेदार है।इस बीच स्थानीय जल प्रबंध समितियों को परियोजनाओं को आगे सुचारू रूप से संचालित करने के लिए प्रशिक्षित और जिम्मेदार बना दिया जाएगा।जल का सुरक्षित उपयोग, जल स्रोतों की सुरक्षा और जल का अपव्यय न होने देना सबसे अधिक जरूरी है। टोंटियां खुली न छोड़ी जांए और जल के एक एक बूंद का संचयन किया जाना चाहिए।