news-details

जूते वाले बयान पर घिरे विधायक

You can share this post!

शरीफों को दबाओगे तो कड़क बात होगी:महेश त्रिवेदी

पारदर्शी विकास न्यूज़, कानपुर। गोविंदनगर विद्यार्थी मार्केट में दुकानदारों के विवाद को सुलझाने पहुंचे भाजपा विधायक महेश त्रिवेदी का गुस्सा और उनका जूते वाला बयान एक बार फिर चर्चा में है। विवाद के दौरान उन्होंने गाली-गलौज करने वाले के मुंह में जूता घुसेड़ने की बात कही थी। वीडियो सामने आने के बाद अब विधायक ने अपने बयान पर सफाई दी है।महेश त्रिवेदी ने स्वीकार किया कि राजनीतिक व्यक्ति को ऐसी भाषा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, क्योंकि उसे हर वर्ग के लोगों से वोट मांगना पड़ता है। हालांकि उन्होंने अपने तेवर बरकरार रखते हुए कहा कि यदि शरीफ लोगों को कोई दबाएगा और ताकत का दुरुपयोग करेगा, तो निश्चित रूप से कड़क बात होगी।विधायक ने भगवान और राक्षसों का उदाहरण देते हुए कहा कि शक्ति का दुरुपयोग करने वाले पतन की ओर जाते हैं, जबकि उसका सदुपयोग करने वाले सम्मान पाते हैं। पूर्व विधायक से जुड़े गैंग पर उन्होंने कहा कि यह पुराना मामला है और नेतृत्व गलत दिशा में हो तो टीम भी गलत दिशा में जाती है।किदवई नगर सीट पर टिकट के बढ़ते दावेदारों को लेकर उन्होंने कहा कि भाजपा में सभी का स्वागत है, लेकिन टिकट का फैसला संगठन करेगा। यानी दावेदार कितने भी हों, अंतिम मुहर संगठन की ही लगेगी।