news-details

जेसीज चौराहा रंग-बिरंगे फूलों से महकेगा

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ औरैया। पर्यावरण संरक्षण और शहर को क्लीन-ग्रीन बनाने के उद्देश्य से समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति रजि. औरैया द्वारा चलाए जा रहे जीवनधारा पौधारोपण अभियान के तहत पं. गेंदालाल दीक्षित (जेसीज) चौराहे पर पौधारोपण किया गया। समिति अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) के नेतृत्व में साफ-सफाई के बाद चम्पा, सुंदररूपा, डबल चांदनी, क्रोटन और सदाबहार सहित विभिन्न प्रकार के फूलदार पौधे लगाए गए। साथ ही लोगों को उनकी पसंद के पौधे निःशुल्क वितरित किए गए। पौधों की देखभाल और सुरक्षा की जिम्मेदारी समिति सदस्यों को सौंपी गई।समिति संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि शहर के प्रमुख चौराहे को हरा-भरा और सुंदर बनाने का प्रयास पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करेगा। उन्होंने बताया कि जीवनधारा अभियान के तहत अब तक 5085 पौधों का पौधारोपण एवं वितरण किया जा चुका है। अगले सप्ताह 5100 पौधों का लक्ष्य पूरा होने की उम्मीद है। इसके बाद 20 सितंबर को देवकली मंदिर में पर्यावरण प्रहरियों और अभियान में सहयोग करने वाले पर्यावरण योद्धाओं का अभिनंदन कर अभियान का समापन किया जाएगा।