news-details

जूनियर असिस्टेंट अभ्यर्थियों का UPSSSC कार्यालय के बाहर प्रदर्शन

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ।  उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) के मुख्यालय के बाहर सोमवार को जूनियर असिस्टेंट भर्ती के अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन किया। अभ्यर्थियों ने नारेबाजी करते हुए लंबित भर्ती प्रक्रिया का परिणाम जल्द जारी करने की मांग की।प्रदर्शन कर रहे युवाओं का कहना है कि भर्ती प्रक्रिया शुरू हुए तीन साल से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक रिजल्ट जारी नहीं किया गया है। इससे हजारों अभ्यर्थियों का भविष्य अधर में लटका हुआ है।हरदोई से पहुंचे एक अभ्यर्थी ने कहा कि आवेदन करने के बाद से लगातार आंदोलन करना पड़ रहा है। कभी परीक्षा कराने, तो कभी भर्ती प्रक्रिया पूरी कराने और अब परिणाम जारी कराने के लिए सड़कों पर उतरना पड़ रहा है।अयोध्या से आई अभ्यर्थी शिल्पा मिश्रा ने बताया कि यह भर्ती लंबे समय से लंबित है। उन्होंने आयोग से जल्द से जल्द परिणाम घोषित कर नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने की मांग की।अभ्यर्थियों के अनुसार PET-2022 के आधार पर निकाली गई ग्राम पंचायत अधिकारी और जूनियर असिस्टेंट भर्ती का परिणाम अभी तक जारी नहीं हुआ है। जूनियर असिस्टेंट के हजारों पदों की भर्ती प्रक्रिया पूरी होने का इंतजार किया जा रहा है।प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे लगातार अपनी मांगों को लेकर अधिकारियों से मिल रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई ठोस समाधान नहीं हुआ है। युवाओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द परिणाम जारी नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।