news-details

जाम में नशेड़ी युवक ने दरोगा की कार पर फेंका पत्थर

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS मथुरा के भूतेश्वर चौराहे पर शुक्रवार रात जाम के दौरान एक नशे में धुत युवक ने दरोगा की कार पर पत्थर फेंक दिया। घटना में कार का शीशा टूट गया, लेकिन दरोगा, उनकी पत्नी और परिवार के अन्य सदस्य सुरक्षित बच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार, दरोगा अपनी पत्नी को डॉक्टर को दिखाने के बाद वृंदावन लौट रहे थे। श्रीजी बाबा मंदिर के सामने भारी जाम लगा हुआ था। इसी दौरान जाम में फंसे युवक ने गुस्से में आकर दरोगा की कार पर पत्थर मार दिया, जिससे कार का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया।घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस उसे डीग गेट चौकी ले गई। इस दौरान दरोगा के परिवार और आरोपी के बीच कुछ देर तक बहस भी हुई, जिससे मौके पर भीड़ लग गई और यातायात प्रभावित रहा।पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में युवक के नशे में होने की बात सामने आई है। मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।