news-details

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने थाना समाधान दिवस पर की जनसुनवाई

You can share this post!

Pardarshi Vikas News Mahoba

थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी  गजल भारद्वाज व पुलिस अधीक्षक  शशांक सिंह द्वारा थाना श्रीनगर पहुँचकर क्षेत्र से आए फरियादियों की समस्याओं की जनसुनवाई की गई। इस दौरान क्षेत्राधिकारी चरखारी दीपक दुबे उपस्थित रहे।  जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा सभी शिकायतों के निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण का आश्वासन दिया गया। उन्होंने मौके पर ही राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीमों का गठन कर प्राप्त शिकायतों के शीघ्र समाधान हेतु आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि थाना समाधान दिवस का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का पारदर्शी, त्वरित एवं न्यायसंगत निस्तारण सुनिश्चित करना है। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी कुलपहाड़  रविकान्त गोंड द्वारा थाना कुलपहाड़ में जनसुनवाई कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त जनपद के समस्त थाना प्रभारियों द्वारा राजस्व विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर अपने-अपने थानों पर समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें प्राप्त प्रार्थना पत्रों की जांच कर संयुक्त टीमों द्वारा मौके पर जाकर त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही की गई।