news-details

जिला प्रभारी कामेश्वर सिंह, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़  कुशीनगर। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कुशीनगर के नवनियुक्त जिला प्रभारी कामेश्वर सिंह शुक्रवार को पहली बार जिले में पहुंचे। उनके आगमन पर कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया।हेतिमपुर टोल प्लाजा पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुधीर राव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुटे और जिला प्रभारी का अभिनंदन किया। इसके बाद कसया के गांधी चौक पर भी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।कामेश्वर सिंह ने स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने और पार्टी के कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।सुधीर राव ने कहा कि जिला प्रभारी के प्रथम आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह रहा। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष जयप्रकाश शाही, नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल, किरन जायसवाल, राकेश जायसवाल, कृष्ण कुमार, अमरचंद जायसवाल, अनिल प्रताप राव, आद्या प्रसाद पांडेय, अमीय जायसवाल, मंकेश कुमार राय, संजीव सिंह, मंडल अध्यक्ष राजेश राव, विनोद गुप्ता, डिंपल पांडेय, अभिनाश पांडेय, विनोद सिंह और मोनू राव सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।