
पारदर्शी विकास न्यूज़ औरैया 23 जून। जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने तहसील औरैया के भाऊपुर, खानपुर चौराहा, आनेपुर एवं एनएच-19 करमपुर में क्रय विक्रय की गई भूमि का स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया तथा विक्रय पत्र के साथ संलग्न किए गए स्टांप पत्रों को भी जांचते हुए ए आई जी स्टाम्प को निर्देश दिए कि भूमि कि मालियत पुनः जांच कराते हुए संलग्न किए गए स्टांप पत्रों के मूल्य को देखा जाएगा और यह सुनिश्चित किया जाएगा यदि नियमानुसार निर्धारित मूल्य के अनुरूप स्टांप पत्रों में कमी पाई जाएगी तो नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित होगी। उक्त अवसर पर ए आई जी स्टाम्प राजेश कुमार, तहसीलदार सदर प्रकाश चौधरी सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।