
PARDARSHI VIKASH NEWS 26 मई 2026, मंगलवार को गंगा दशहरा के पावन अवसर पर जाजमऊ स्थित संत भीखाराम आश्रम सिद्धनाथ धाम द्वितीय काशी में भव्य एवं विशाल गंगा जन्मोत्सव का आयोजन किया जाएगा। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यक्रमों की भव्य श्रृंखला आयोजित की जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। आयोजन के दौरान भव्य भजन संध्या, संतों के प्रवचन, महायज्ञ, मां गंगा की महाआरती और विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों में आध्यात्मिक चेतना जागृत करना और मां गंगा के प्रति आस्था एवं सेवा भाव को मजबूत करना है। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से अपने परिवार, मित्रों और परिजनों सहित कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। यह आयोजन सायं 5:30 बजे से शुरू होगा। कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारतीय मठ मंदिर समन्वय समिति और मां गंगा सेवा समिति द्वारा किया जा रहा है। आयोजन स्थल संत भीखाराम आश्रम, सिद्धनाथ धाम, द्वितीय काशी, जाजमऊ कानपुर रहेगा। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में संत-महात्माओं का आशीर्वचन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
