news-details

जाजमऊ चौराहे पर बंद पड़ा पियाऊ

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। जाजमऊ चौराहे पर राहगीरों की सुविधा के लिए लगाया गया फ्रीज़र पियाऊ पिछले एक साल से बंद पड़ा है। भीषण गर्मी के बीच यहां से गुजरने वाले करीब 20 हजार राहगीरों, ऑटो-टैक्सी चालकों और स्थानीय लोगों को ठंडे पानी के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।स्थानीय चालकों का कहना है कि नगर निगम ने पिछले वर्ष इसे बड़े उत्साह के साथ स्थापित किया था, लेकिन यह केवल कुछ दिनों तक ही चल सका और उसके बाद से खराब पड़ा है। शिकायतों के बावजूद अब तक कोई मरम्मत नहीं कराई गई है।लोगों के अनुसार पियाऊ की टोटी और वायरिंग तक चोरी हो चुकी है। साथ ही चौराहे पर लगी सरकारी पानी की टंकी और पाइपलाइन भी खराब पड़ी है, जिससे समस्या और बढ़ गई है। वहीं सार्वजनिक शौचालय भी लंबे समय से बंद है और उस पर अतिक्रमण की स्थिति बनी हुई है।स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि कई बार नगर निगम और जनप्रतिनिधियों को शिकायत देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस बीच पार्षद पक्ष का कहना है कि व्यवस्था सुधारने के प्रयास किए जा रहे हैं और जल्द ही पियाऊ को दोबारा शुरू कराया जाएगा।