
सुल्तानपुर। जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में शनिवार की सुबह खेत में चरी काट रहे 61 वर्षीय किसान उदयराज पाल पर जंगली सूअर ने हमला कर दिया।हमले में किसान की मौके पर ही मौत हो गई। पिता को बचाने दौड़े बेटे समेत तीन अन्य ग्रामीण भी गंभीर घायल हो गए।ग्रामीणों ने लाठी-डंडे लेकर किसी तरह सूअर को खदेड़ा।सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।घटना के बाद कल्याणपुर,परसौहा और उदयपुर गांवों में दहशत फैल गई है।ग्रामीण हाथों में लाठी लेकर घरों से निकलने को मजबूर हैं।सूचना पर प्रशासन और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम ने क्षेत्रीय वन अधिकारी मोहम्मद जायर के नेतृत्व में खेतों में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है