news-details

जंगल में खड़े ट्रक में लगी आग

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ हमीरपुर
कुरारा थाना क्षेत्र के बेरी गांव के पास जंगल में कई वर्षों से खड़े एक ट्रक में अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।ग्रामीणों के अनुसार ट्रक पिछले लगभग चार वर्षों से जंगल किनारे खड़ा था। लंबे समय से उपयोग न होने के कारण उसके आसपास झाड़ियां और सूखी घास उग आई थीं। गुरुवार शाम अचानक ट्रक से धुआं निकलता दिखाई दिया और देखते ही देखते उसमें आग लग गई।सूचना पर दमकल विभाग को भी जानकारी दी गई, लेकिन ग्रामीणों के प्रयासों से आग पर पहले ही नियंत्रण पा लिया गया। हालांकि आग से ट्रक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि ट्रक किसका है, इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं है। घटना के कारणों की भी जांच की जा रही है। प्रशासन ने लोगों से परित्यक्त वाहनों और ज्वलनशील पदार्थों के आसपास सावधानी बरतने की अपील की है, ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।