news-details

जुए के अड्डे पर पुलिस ने छापेमारी, 6 जुआरी गिरफ्तार

You can share this post!

 

 

 

अमेठी।  संग्रामपुर थाना पुलिस ने मुहीबशाह डेवणसा बैंक के पास छापा मारकर जुआ खेल रहे 6 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने जुए की फड़ से 3240 रुपये भी बरामद किए हैं।बुधवार को पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध रोकने के अभियान के तहत की गई है। संग्रामपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि मुहीबशाह डेवणसा बैंक के पास कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं।सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने मौके पर छापा मारा और 6 लोगों को जुआ खेलते हुए पकड़ा। पुलिस ने मौके से 3240 रुपये भी जब्त किए। सभी आरोपियों के खिलाफ संग्रामपुर थाने में जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।गिरफ्तार किए गए आरोपियों में रोशन वर्मा, टिंकू बेडिया, कैलाश वर्मा और रामनरेश सरोज (सभी निवासी मुहीबशाह डेवणसा), मनीष गिरि (निवासी थरिया पेट्रोल टंकी विशेषरगंज) और राजेश सरोज (निवासी बड़गांव चरई का तारा) शामिल हैं।इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार के साथ हेड कांस्टेबल अजय कुमार गिरि, कांस्टेबल दीपेन्द्र सिंह, अभिजीत कटियार, अनुज कुमार, अनुराग अवस्थी और सुयश त्रिपाठी शामिल थे।