news-details

जीआरपी ने दो गांजा तस्करों को दबोचा

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ बांदा। जीआरपी बांदा ने अभियान चलाकर दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 7.550 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत करीब 3.75 लाख रुपये बताई गई है।पुलिस के अनुसार रेलवे स्टेशन के मालगोदाम के पीछे मंडल सहायक अभियंता कार्यालय के पास से प्रियम कुमार निवासी दर्शन पुरवा, कानपुर नगर और विनय मिश्रा निवासी साढ़, कानपुर नगर को गिरफ्तार किया गया। उनके ट्रॉली बैग से गांजा बरामद हुआ।कार्रवाई विपुल कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन और सलीम खान के पर्यवेक्षण में की गई। टीम का नेतृत्व शेरे आलम ने किया।पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया है।