news-details

इटावा में नाले के कचरे में लगी आग, धुएं से लोग परेशान

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS इटावा शहर के पुरबिया टोला इलाके में सोमवार रात प्रमुख नाले में जमा कचरे में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। नाले से उठे घने धुएं और बदबू ने आसपास के हजारों लोगों को परेशान कर दिया। पक्का तालाब चौराहा से लेकर सीओ सिटी चौराहा तक लोगों को घंटों धुएं का सामना करना पड़ा। भीषण गर्मी के बीच हालात ऐसे हो गए कि लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया।सूचना मिलने पर शहर कोतवाल यशवंत सिंह और पुराना शहर चौकी इंचार्ज काशिफ हनीफ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लोगों को सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सलाह दी। धुएं के कारण कई लोगों को सांस लेने में दिक्कत हुई।दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। नाले में भारी मात्रा में जमा कचरा सुलगता रहा, जिससे देर रात तक धुआं निकलता रहा। कचरे की अधिक मात्रा और रात का समय होने के कारण आग बुझाने में काफी परेशानी हुई।स्थानीय लोगों का आरोप है कि नाले पर बनी एक पुलिया वर्षों पहले टूटकर नाले में गिर गई थी, जिसका मलबा अब तक नहीं हटाया गया। इससे नाला अवरुद्ध हो गया है और शहर का कचरा इसी जगह जमा हो जाता है। लोगों ने नगर पालिका और प्रशासन से नाले की सफाई और पुलिया का मलबा हटाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।