
PARDARSHI VIKASH NEWS इटावा में वैदपुरा और बसरेहर थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में लूट की योजना बना रहे दो बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसमें थाना प्रभारी की सरकारी गाड़ी को भी नुकसान पहुंचा। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के दोनों पैरों में गोली लगी है।पुलिस के अनुसार, 11-12 मई की रात वैदपुरा थाना पुलिस क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि बिना नंबर प्लेट की काली स्कॉर्पियो में दो युवक किसी बड़ी लूट की वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं।सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी की, जिसके बाद आरोपी वाहन लेकर भागने लगे। पीछा करने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान एक गोली थाना प्रभारी की सरकारी गाड़ी में लगी, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें सिकंदर उर्फ अखिल नाम का बदमाश घायल हो गया और उसके दोनों पैरों में गोली लगी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को चकबा बुजुर्ग जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार कर लिया।मौके से अवैध तमंचे, कारतूस और बिना नंबर प्लेट की स्कॉर्पियो बरामद की गई है। घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।