news-details

इटावा में कांग्रेस ने मनाई राजीव गांधी की पुण्यतिथि

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS इटावा में गुरुवार को कांग्रेस जिला कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व जिलाध्यक्ष मलखान सिंह यादव ने राजीव गांधी को आधुनिक भारत का निर्माता बताते हुए कहा कि उन्होंने 21वीं सदी के भारत की नींव रखी और सूचना तकनीक व दूरसंचार क्रांति को नई दिशा दी। उन्होंने युवाओं को 18 वर्ष की आयु में मताधिकार देने के फैसले को भी ऐतिहासिक बताया। वहीं, पीसीसी सदस्य अरुण यादव ने पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत बनाने और जवाहर नवोदय विद्यालयों की स्थापना जैसे कार्यों को राजीव गांधी की दूरदर्शी सोच का परिणाम बताया।