news-details

इटावा में बसपा झंडे के अपमान का मामला, राजनीतिक माहौल गर्म

You can share this post!

PARDARSHI VIKASH NEWS इटावा के बकेवर थाना क्षेत्र के लखना कस्बे में बहुजन समाज पार्टी के झंडे के अपमान का मामला सामने आने के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है। आरोप है कि महाराणा प्रताप जयंती कार्यक्रम के दौरान कुछ लोगों ने बसपा का झंडा उतारकर उसे पैरों से रौंद दिया।इस घटना से नाराज बसपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिलाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार जाटव के नेतृत्व में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पार्टी नेताओं ने इसे बहुजन समाज की भावनाओं से जुड़ा गंभीर मामला बताते हुए दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग उठाई।जानकारी के अनुसार, 9 मई 2026 को लखना कस्बे में महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान यह घटना हुई। बसपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि कार्यक्रम स्थल पर लगा पार्टी का झंडा कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा उतार दिया गया, जिस पर डॉ. भीमराव अंबेडकर, कांशीराम और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के चित्र अंकित थे। आरोप है कि झंडा उतारने के बाद उसे पैरों से रौंदकर अपमानित किया गया, जिससे कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश फैल गया।बसपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार जाटव ने कहा कि यह घटना केवल राजनीतिक प्रतीक का नहीं, बल्कि बहुजन समाज की भावनाओं का अपमान है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग जानबूझकर समाज में तनाव पैदा करना चाहते हैं और इस मामले में कठोर कानूनी कार्रवाई जरूरी है।पार्टी ने मांग की है कि घटना में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाए। वहीं पुलिस प्रशासन ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। फिलहाल पुलिस उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जांच में जुटी हुई है और क्षेत्र में स्थिति सामान्य बताई जा रही है।