news-details

इटावा जंक्शन पर भाजपा का स्वच्छता अभियान

You can share this post!

 

 पारदर्शी विकास न्यूज़ इटावा। रेलवे स्टेशन परिसर में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे संगठनात्मक अभियानों की श्रृंखला का हिस्सा था।भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता इस अभियान में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने रेलवे स्टेशन परिसर में श्रमदान करते हुए साफ-सफाई की और यात्रियों व आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इस दौरान लोगों को सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने का संदेश भी दिया गया।जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया स्वच्छ भारत अभियान अब जनआंदोलन का रूप ले चुका है और इससे पूरे देश में स्वच्छता को लेकर जागरूकता बढ़ी है।उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण ही स्वस्थ समाज की नींव है और विकसित भारत के निर्माण में हर नागरिक की भागीदारी जरूरी है। इस अवसर पर कई भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे और स्वच्छता अभियान में सक्रिय रूप से हिस्सा लिया।