news-details

इनरव्हील क्लब सृष्टि की नई टीम ने संभाली कमान

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ वाराणसी। इनरव्हील क्लब ऑफ सृष्टि (डिस्ट्रिक्ट-312) का स्थापना एवं पदग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ लेकर औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण किया।इस वर्ष क्लब ने अंतरराष्ट्रीय इनरव्हील की थीम "Grow & Flourish" को अपनाते हुए समाजसेवा, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सेवा कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने का संकल्प लिया।नई कार्यकारिणी में प्रियंका यादव ने अध्यक्ष तथा स्नेहा गुप्ता ने सचिव के रूप में पदभार संभाला। समारोह में अंतरराष्ट्रीय इनरव्हील अध्यक्ष इंगेलॉग विंडहम, एसोसिएशन अध्यक्ष विनुथा हरिश और डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन मधु कमानी के प्रेरणादायी संदेश भी साझा किए गए।कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों और क्लब की सदस्याओं ने नई टीम को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि आगामी सत्र में क्लब समाजहित के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करेगा। समारोह में जयंती सावंत, राशि खरे, यामिनी अग्रवाल, छवि अग्रवाल, स्नेह भसीन, सुधा श्रीवास्तव, सोनिया शाह, ज्योति गुप्ता सहित क्लब की अनेक सदस्याएं और गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।