ईवीएम-वीवीपैट एफएलसी पर 9 अक्टूबर को बैठक
पारदर्शी विकास न्यूज़ कुशीनगर। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत ईवीएम एवं वीवीपैट की फर्स्ट लेवल चेकिंग (एफएलसी) को लेकर 9 अक्टूबर को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में होगी। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजय चौहान ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश के 30 सितंबर 2026 के निर्देशों के क्रम में जिले में बीईएल कंपनी की उपलब्ध वीवीयू, सीयू और वीवीपैट की एफएलसी कराई जानी है।उन्होंने बताया कि एफएलसी का कार्य 12 अक्टूबर से बीईएल, बेंगलुरु के इंजीनियरों के माध्यम से शुरू किया जाएगा। प्रक्रिया की तैयारियों और संबंधित जानकारी देने के लिए जिले के सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनीतिक दलों के जिलाध्यक्ष और मंत्रियों को बैठक में आमंत्रित किया गया है।जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों से निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित रहने का अनुरोध किया है। उन्होंने राजनीतिक दलों से एफएलसी में भाग लेने वाले अधिकृत प्रतिनिधियों के नाम, पदनाम और मोबाइल नंबर दल के लेटरपैड पर उपलब्ध कराने को कहा है। इन विवरणों के आधार पर प्रतिनिधियों के पहचान-पत्र जारी किए जाएंगे। अधिकारियों के अनुसार एफएलसी निर्वाचन प्रक्रिया की तैयारियों का महत्वपूर्ण चरण है, जिससे ईवीएम और वीवीपैट की कार्यशीलता की जांच सुनिश्चित की जाएगी।