news-details

IIT कैंटीन में बंदर का कब्जा

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़, कानपुर। आईआईटी कानपुर की मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के सामने स्थित कैंटीन में सोमवार दोपहर एक बंदर ने जमकर उत्पात मचाया। किचन में घुसकर खाने-पीने की चीजें खाने के बाद वह काउंटर पर जा पहुंचा। बंदर को देखकर कर्मचारी और छात्र-छात्राएं दूर हट गए।कर्मचारियों ने उसे भगाने की कोशिश की तो उसने एक कर्मचारी पर हमला कर दिया। करीब 30 मिनट तक बंदर कैंटीन में डटा रहा। इस दौरान उसने काउंटर पर रखी चीजें खाईं और चटनी के चम्मच को भी चाटने लगा। बंदर की हरकतों से कैंटीन में अफरा-तफरी मच गई। कई छात्र मोबाइल से उसका वीडियो बनाते नजर आए।