
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी।
बेसिक शिक्षा विभाग की ईसीसीई शिक्षक भर्ती प्रक्रिया को लेकर अभ्यर्थियों में नाराजगी है। जिले में 130 पदों के लिए 4104 आवेदन आए हैं। विभाग ने 390 अभ्यर्थियों की रैंडम सूची जारी कर उन्हें 4 अक्टूबर को दस्तावेज जांच और इंटरव्यू के लिए बुलाया है। सूची में नाम नहीं आने वाले अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी से शिकायत की है। उनका आरोप है कि सूची तैयार करते समय मेरिट का ध्यान नहीं रखा गया। अभ्यर्थी रेखा मिश्रा ने कहा कि अधिक अंक वाले कई अभ्यर्थियों का नाम सूची में नहीं है। लक्ष्मी मिश्रा ने मेरिट के आधार पर नई सूची जारी करने की मांग की। अभ्यर्थियों ने वर्तमान सूची की जांच और 4 अक्टूबर की प्रक्रिया पर पुनर्विचार की मांग की है।