news-details

ईएच चिकित्सकों ने मनाया विजय दिवस

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ हमीरपुर।
इलेक्ट्रो होम्योपैथिक धर्मार्थ चिकित्सालय पटकाना में 15वां विजय दिवस समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला प्रभारी डॉ. गणेश सिंह ने संस्थापक के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर किया। कार्यक्रम में इलेक्ट्रो होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति के प्रचार-प्रसार और चिकित्सकों की भूमिका पर चर्चा हुई।बुंदेलखंड प्रभारी डॉ. नरेंद्र भूषण निगम ने कहा कि भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी इलेक्ट्रो होम्योपैथिक चिकित्सकों को अपनी निर्धारित विधा के तहत कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पंजीकरण और प्रमाणपत्रों को क्लीनिक में प्रदर्शित करना आवश्यक है।नोडल अधिकारी डॉ. मानसी ने चिकित्सकों से नियमों का पालन करने और मरीजों को बेहतर सेवाएं देने की अपील की। डॉ. सुनीता सागर ने कहा कि प्रशिक्षित और अधिकृत चिकित्सक ही इलेक्ट्रो होम्योपैथिक चिकित्सा कर सकते हैं। मीडिया प्रभारी मेहर मधुर निगम ने चिकित्सकों से समर्पण और ईमानदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया।कार्यक्रम में डॉ. अरसद अंसारी, डॉ. कंचन गुप्ता, डॉ. स्वाति खरे, डॉ. रजनीश खरे, अंश निगम, केशव कुमार सहित अन्य चिकित्सक मौजूद रहे। वक्ताओं ने चिकित्सा क्षेत्र में अनुशासन और गुणवत्ता बनाए रखने पर जोर दिया।