
पारदर्शी विकास न्यूज़, अमेठी। आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में अमेठी ने अक्टूबर 2026 की प्रदेश स्तरीय रैंकिंग में टॉप-10 जनपदों में जगह बनाई है। साथ ही मंडल में प्रथम स्थान हासिल किया है। ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर अमित विश्वकर्मा के अनुसार, अक्टूबर माह में जिले को कुल 8,158 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनका निर्धारित समयसीमा में शत-प्रतिशत निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी शशांक चौधरी नियमित रूप से शिकायतों की समीक्षा कर रहे हैं। लंबित और गंभीर मामलों को प्राथमिकता दी जा रही है। ‘एक दिवस में पूर्ण समाधान अभियान’ के जरिए शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराया जा रहा है। अपर जिलाधिकारी ज्योति सिंह भी विभागवार समीक्षा कर रही हैं।