
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। कोतवाली पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित चल रहे आरोपी पंकज कुमार सिंह पुत्र राजकुमार सिंह उर्फ रज्जन सिंह, निवासी ग्राम भीमी पश्चिमी को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि घटना के बाद से आरोपी फरार था। पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया